fruit salad

फल खाएं, वज़न कम करें

0
शुगर या ग्लूकोज़ मोटापा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों में प्राकृतिक तत्व होते हैं जो वज़न कम करने में मदद करते हैं और साथ ही आपको स्वस्थ भी रखते हैं इसलिए बेझिझक फलों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं।  वजन कम करने के लिए लोग लाखों रूपए खर्च कर देते हैं। कभी-कभी वे भोजन छोड़ देते हैं, व्यायाम के लिए दिन-रात जिम में पसीने बहाते हैं लेकिन इसके उलट वे वजन कम करने के लिए ज़रूरी पौष्टिक भोजन का उपयोग नहीं करते हैं। यह एक आम गलत धारणा है कि फलों में शुगर ज्यादा होता है, लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है। ऐसे बहुत से फल हैं जो वज़न कम  करने में मदद करते हैं।   सेब : आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की नौबत नहीं आएगी। सेब में सैकड़ों कैलोरी होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होती है। इसमें वे सभी पोषक तत्व हैं जो भोजन को आपके शरीर का हिस्सा बनाने में मदद करते हैं। सेब अतिरिक्त कैलोरी को समाप्त करके वज़न कम करने में भी सहायक है।  स्ट्रॉबेरी : अनुसंधान से पता चला है कि स्ट्रॉबेरी न केवल आपकी ग्लूकोज़ की ज़रूरतों को पूरा करती है बल्कि आपको वज़न कम करने में भी मदद करती है। एक कप स्ट्रॉबेरी खाने से सात ग्राम ग्लूकोज़ और पचास कैलोरी मिलती है और साथ ही साथ आपको तीन ग्राम फाइबर भी मिलता है।   रसभरी (बेरी फ्रूट) : रसभरी में कीटोन नामक एक विशेष पदार्थ होता है जो स्वाभाविक रूप से वज़न कम करने और अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। रसभरी का नियमित उपयोग वज़न को काफ़ी कम कर सकता है। सामान्य रूप से यह फल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह अतिरिक्त चर्बी को हटाता है और शरीर को आकर्षक और सुंदर बनाता है।  नाशपाती : नाशपाती में फैट बहुत कम होता है। एक नाशपाती में 20 ग्राम फैट होता है जो आपका शरीर आसानी से सोख लेता है। यह आपके शरीर के मेटाबोलिक सिस्टम को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है। नाशपाती का उपयोग आपके वज़न को कम करता है और एक सकारात्मक बदलाव लाता है। यह फल पुरुषों और महिलाओं के लिए समान रूप से उपयोगी है।  अंगूर : यदि आप प्राकृतिक तरीके से अपने शरीर से फैट कम करना चाहते हैं तो अंगूर का उपयोग करना सबसे अच्छा है। अंगूर में बहुत सारा पानी होता है। अंगूर खाने से आपकी भूख शांत होती है जिससे वज़न कम करने में मदद...
weight loss

वज़न कम करने के कारगर तरीक़े

0
वज़न कम करने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते जैसे कि दिन भर अपनी भूख को मारना, बहुत ज्यादा कसरत करना वगैरह लेकिन इन सभी के बावजूद कभी कभी वज़न कम नहीं होता। आइए...
strong bone

जानिए हड्डियों को मज़ूबत बनाने के आसान उपाय

0
क्या आपको हड्डियों मे दर्द रहता है और आप कुछ ही देर में थक जाते हैं। अगर ऐसा है तो ये आप की हड्डियों के कमज़ोर होने की निशानी है। जानिए कैसे हम हड्डियों...
exercise at home

वज़न कम करना है तो करें ये व्यायाम

0
 यूं तो शरीर के अलग अलग अंगों के लिए तरह तरह के व्यायाम हैं लेकिन अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं तो कुछ ख़ास व्यायाम के बारे में जानना ज़रूरी है। तो आइए...
exercise

किस समय करें व्यायाम?

0
 क्या आप जानते हैं व्यायाम करने का सही समय?  हमारी भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हमें व्यायाम करने का समय कम ही मिल पाता है लेकिन कसरत हमारे जीवन में बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि ये हमें चुस्त...