नए रिसर्च द्वारा ये बताने की कोशिश की जा रही है कि दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए सोना अच्छा होता है। सिर्फ़ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी दोपहर में हल्की सी नींद काफ़ी लाभदायक होती है क्योंकि,

sleep
  • दोपहर के खाने के बाद लोग अक्सर भारीपन महसूस करते हैं जिसे दूर करने के लिए हल्की सी नींद काम आती है। ये छोटी सी नींद दोपहर के 2 बजे से लेकर 3 बजे तक ली जा सकती है लेकिन इसके बाद नहीं।  
  • शोध द्वारा ये बताया गया है कि दोपहर की नींद से हमारी याददाशत ठीक होती है। दोपहर के समय सोने से आपको आपकी पिछली बातें याद करने में आसानी होती है।  
  • हल्की सी नींद लेने से आप अपनी जानकारियों को जोड़ने में ज्यादा समर्थ महसूस करते हैं जिससे किसी चीज़ को समझने और सुलझाने में मदद मिलती है।  
  • इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है जिससे काम करने के तरीके पर भी असर पड़ता है और आप कुछ क्रिएटिव करने की कोशिश करते हैं।  
  • इसके अलावा तनाव को थोड़ा कम करने में भी ये सहायक है। रिसर्च द्वारा ये भी पता लगाया गया है कि दोपहर की नींद लेने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर कम होता है।  
  • दोपहर के समय की नींद हमारे ख़राब हुए मूड को बदलने में भी मदद करती है। सो कर उठने के बाद आप रिलेक्स महसूस करते हैं और आपका जीवन जीने का नज़रिया बदलता है।  
  • दोपहर के वक्त नींद आने का एक मतलब ये भी है कि आप रात के समय पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए दोपहर के समय थोड़ी देर सोकर उसकी भरपाई की जा सकती है।  

इन सभी के अलावा दोपहर की नींद के कई फ़ायदे हैं। ध्यान रहे कि आप ये नींद थोड़ी देर के लिए ही लें जैसे कि कम से कम 20 मिनट से लेकर ज्यादा से ज्यादा 90 मिनट तक। इससे ज्यादा समय तक सोने से रात को नींद आने में परेशानी हो सकती है।