जन्म के बाद से ही हर माता-पिता अपने बच्चे के शारीरिक विकास के लिए परेशान रहते हैं। उन्हें लगता है कि उनका बच्चा ठीक से खाता-पीता नहीं है और इसलिए उसका वज़न नहीं बढ़ता। एक साल के बच्चे का सही वज़न कितना होना चाहिए,  बता रहीं हैं डॉ शर्मिला घोषाल तपादर, बाल रोग विशेषज्ञ।

क्या हमारा बच्चा बढ़ रहा है, क्या उसका सही विकास हो पा रहा है और क्या बच्चे का वज़न ठीक है, ऐसी कई बातें हर माता-पिता को परेशान करती हैं। जन्म के बाद से ही हर बच्चा सही पोषण और देखभाल मिलने पर धीरे-धीरे विकास करता है और उसका वज़न भी बढ़ता है। लेकिन कई माँ-बाप ये सोच कर परेशान होते हैं कि उनका बच्चा दुबला-पतला है और 1 साल का होने के बावजूद वो हुष्ट-पुष्ट नहीं दिख रहा। अगर आपकी सोच भी ऐसी ही है तो ये बिल्कुल ग़लत बात है।

1 साल के बच्चे का सही वज़न कितना होना चाहिए, इसका पता लगाना बहुत आसान है। दरअसल, एक साल के बच्चे का वज़न उसके जन्म के समय के वज़न से लगभग तीन गुना अधिक होना चाहिए। यानि जन्म के समय अगर बच्चे का वज़न ढाई किलो हो तो इसका मतलब है 1 साल का होते होते उसका वज़न 7.5 से लेकर आठ किलो तक हो जाना चाहिए।

baby weight_swasthyaplus hindi

इस मानक के अनुसार अगर आपके बच्चे का वज़न तीन गुना बढ़ जाता है तो ये बच्चे के सही शारीरिक विकास को दर्शाता है। वहीं अगर वज़न जन्म के वज़न का तीन गुना न हो पाए तो इसका कारण पता लगाना चाहिए। माता-पिता को ये ध्यान देना चाहिए कि बच्चा अच्छी तरह से खाता-पीता है या नहीं।  वैसे औसतन हमारे देश की बात की जाए तो यहाँ 1 साल के बच्चों का वज़न लगभग आठ से नौ किलो तक पहुँच पाता है।

डिसक्लेमर- 1 साल के बच्चे का सही वज़न कितना होना चाहिए, इस पर लिखा गया यह लेख पूर्णतः डॉ शर्मीला घोष तपादर, बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए साक्षात्कार पर आधारित है।

Note: This information on Average Baby Weight, in Hindi, is based on an extensive interview with Dr Sharmila Ghosh Tapadara Pradhan (Paediatrician) and is aimed at creating awareness. For medical advice, please consult your doctor.