कब्ज़ यानि कॉन्स्टिपेशन सुनने में एक आम समस्या लगती है लेकिन इसकी जटिलताएं बहुत गम्भीर हो सकती हैं। कब्ज़ होने से एक तो व्यक्ति फ्रेश महसूस नहीं करता वहीं दूसरी ओर लगातार कब्ज़ की शिकायत रहने पर फिस्टुला और फिशर जैसी बीमारियां तक हो सकती हैं। कब्ज़ को दूर करने के उपाय बता रहे हैं डॉक्टर कमलेंद्र वर्मा। 

stomachache

कब्ज़ होना किसे कहते हैं? (What is Constipation in Hindi)

आमतौर पर लोग ये समझ नहीं पाते कि उनको कब्ज़ की शिकायत है। तो आख़िर कब्ज़ की परिभाषा क्या है और आप कैसे समझेंगे कि आपको मल त्यागने में दिक्कत हो रही है। ऐसी तीन बातें हैं जो कब्ज़ होने की पुष्टि करती हैं- 

  • मल का अत्यधिक कठोर हो जाना।
  •  तीन दिन या उससे अधिक समय के बाद मल त्यागना।
  • या फिर पूरी तरह से पेट साफ़ नहीं होना। 
constipation in hindi

अधिक उम्र में कब्ज़ की समस्या क्यों बढ़ जाती है? (Why the problem of constipation rises more at an old age? 

बढ़ती हुई उम्र में लोगों को अक्सर कब्ज़ की समस्या हो जाती है क्योंकि उम्र के साथ-साथ आंतों की क्रियाशीलता भी कम होती जाती है। इसके अलावा, ऐसे मरीज़ जिनकी आंतों में कैंसर या किसी तरह की गांठ होती है उन्हें भी कब्ज़ की समस्या हो जाती है।

कब्ज़ होने के मुख्य कारण क्या हैं? (Causes of Constipation in Hindi)

कब्ज़ होने के वैसे तो बहुत से कारण हैं लेकिन इनमें मुख्य तौर पर जो कारण पाए जाते हैं वे हैं – 

  • सुस्त जीवनशैली इसका एक बहुत बड़ा कारण है। जैसे अगर व्यक्ति सुबह छह या सात बजे अपने प्राकृतिक समय पर उठे तो उसे मल त्यागने में परेशानी नहीं होगी जबकि आज के समय में लोग देर से उठते हैं और इस कारण उनके शरीर में भी बदलाव आता है और – धीरे वे कब्ज़ की तरफ़ बढ़ जाते हैं। 
  • कब्ज़ होने का एक और मुख्य कारण है पानी का कम सेवन करना। 
  • खाने-पीने में फाइबर युक्त चीज़ों का कम इस्तेमाल करना भी कब्ज़ पैदा कर सकता है। 
  • कभी-कभी कुछ बीमारियों के कारण भी व्यक्ति को कब्ज़ हो सकता है।  
exercise at home

कब्ज़ से कैसे पाएं छुटकारा? (How to get relief from Constipation in Hindi)

इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं जैसे कि – 

  • अपने खाने-पीने में अधिक से अधिक फाइबर युक्त चीज़ों का इस्तेमाल करें क्योंकि रेशेदार चीज़ें पाचन क्रिया को आसान बनाती हैं। 
  • ऐसे भोजन जिनसे आपको कब्ज़ होता है, बिल्कुल बंद कर दें।  
  • नियमित तौर पर व्यायाम करें और जीवनशैली को बदलें। 
  • कुछ रोग जैसे कि डायबिटीज़ की दवाइयों से गैस की समस्या उत्पन्न होती है और उनसे भी कब्ज़ होता है इसलिए अपने रोग को नियंत्रित रखें। 

डिसक्लेमर – कब्ज़ की समस्या के कारण और इसकी रोकथाम के बारे में लिखा गया यह लेख पूर्णतः डॉ कमलेंद्र वर्मा, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट द्वारा दिए गए साक्षात्कार पर आधारित है। 

Note: This information on Constipation, in Hindi, is based on an extensive interview with Dr Kamlendra Verma (Gastroenterologist) and is aimed at creating awareness. For medical advice, please consult your doctor.